साईकिल से देहरादून से दिल्ली पहुंचे शिक्षक दम्पति, पीएम मोदी को दिया ज्ञापन, दिया ये खास सन्देश..

Please Share

नई दिल्ली: आमतौर पर एक शिक्षक बच्चों का मार्गदर्शन करता है। लेकिन देवभूमि उत्तराखंड के एक शिक्षक दंपति अपने दायित्व के आलावा भी एक पहल कर देश के लोगों को एक ख़ास सन्देश दे रहे हैं। दरअसल, देहरादून के किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले एक शिक्षक दंपति पर्यावरण, किसान और पलायन को लेकर देहरादून से लेकर दिल्ली तक की साइकिल यात्रा कर रहे हैं। इस दंपति ने साईकिल यात्रा कर शहरों में फैल रहे प्रदूषण से पर्यावरण को बचाने की मांग की है। दोनों शिक्षकों ने सीख दी कि, हम पर्यावरण की सुरक्षा के लिए देहरादून से दिल्ली साइकिल से जा सकते हैं तो जो लोग 10 से 12 किमी गाड़ी में जाते हैं, वो साइकिल से जाएं। जिससे हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। साथ ही किसानों को सरकारी नौकरी वाले लोगों की तनख्वाह का कुछ हिस्सा काटकर 10 हजार रुपये महीना देने की मांग की है, जिससे किसान प्रोत्साहित होगा।

देहरादून निवासी शिक्षक दंपति सोमपाल कोहली व चंपा कोहली देहरादून से दिल्ली तक साईकिल यात्रा कर लोगों को प्रदूषण न फैलाने का आग्रह कर रहे हैं। दंपति ने देश के प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन राजभवन के अधिकारियों को सौंपा है। इसमें पर्यावरण और किसान को सुरक्षित करने की मांग के साथ ही उपाय भी सुझाए हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like