दलित नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Please Share

मसूरी: नैनबाग तहसील के अंतर्गत पट्टी इद्वाल्सियु के ग्राम सेंन्दूल में एक दलित नाबालिक युवती के साथ गाँव के ही एक श्रवण युवक ने दुष्कर्म किया। वहीं परिजनों की तहरीर के आधार पर केम्पटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरप्तार कर लिया है। सीओ नरेन्द्र नगर उत्तम सिह ने बताया कि सेंन्दूल गाँव निवासी चैतु पुत्र भेलू ने तहरीर दी और गाँव के विपिन कुमार पुत्र महिपाल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी युवक को केम्पटी बाईपास से गिरप्तार कर लिया है। और आरोपी के खिलाफ एस सी एसटी और पोस्क एक्ट के तहत विभिन्न धराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया जायेगा। जबकि आरोपी युवक ने गोलमोल जबाव दिया है।
वहीं सेंन्दूल गाँव में हुई दुष्कर्म की घटना से जंहा दलित समुदाय के लोग भयभीत है। वहीं क्षेत्र में इस घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like