दीनदयाल अंत्योदय भवन में आग, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय का दफ्तर चपेट में

Please Share

दिल्ली: दिल्ली में सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित दीनदयाल अंत्योदय भवन में भीषण आग लग गई है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय का दफ्तर भी आग की चपेट में आ गया है। मौके पर दमकल की 24 गाड़ियां मौजद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। आग लगने के कारणों का पता लगाने की भी जाँच की जा रही है। भीषण आग से भवन को तो नुकशान हवा ही,  कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और फाईलें भी जलकर राख हो गयी।

दिल्ली में सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित दीनदयाल अंत्योदय भवन में आग के दौरान सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर बेहोश हो गए थे।फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like