दीपिका पादुकोण के JNU का दौरे पर बॉलीवुड एक्टर बोले- ‘उड़ता हुआ सिक्स लगा दिया’

Please Share

नई दिल्ली: दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हिंसा के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के जेएनयू पहुंचने पर छात्रों से मिलने के बाद जनता के कई रिएक्शन देखने को मिल रहें हैं। जहां कुछ लोग दीपिका पादुकोण के इस कदम को लेकर उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उनकी फिल्म छपाक को बॉयकॉट करने की बात कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण के जेएनयू परिसर में जाने को लेकर हाल ही में बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान ने ट्वीट किया है। एक्टर ने कहा कि दीपिका पादुकोण ने जेएनयू छात्रों का समर्थन करके उड़ता हुआ सिक्स मारा है।

दीपिका को लेकर आया कमाल आर खान का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कमाल आर खान ने दीपिका पादुकोण  JNU के छात्रों के साथ खड़े होने पर ट्वीट करते हुए लिखा, “मेरे लिए तो दीपिका पादुकोण ने जेएनयू के छात्रों के साथ खड़े होकर उड़ता हुआ सिक्स लगा दिया है। और छपाक की चर्चा को शहर के बाहर तक पहुंचा दिया है। छपाक तान्हाजी के पीछे थी लेकिन यह दो दिनों में ही तान्हाजी के समान हो जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like