देहरादून: विजय कॉलोनी में एक लड़के ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Please Share
देहरादून: थाना कोतवाली से सूचना प्राप्त हुई कि आज दिनांक 10/01/ 21 को विजय कॉलोनी में एक लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर चौकी प्रभारी धारा मय फ़ोर्स के मौके पर पहुंचे। जानकारी की गई तो एक लड़का जिसका नाम प्रथम पुत्र इंदर सिंह निवासी विजय कॉलोनी, उम्र 20 वर्ष द्वारा अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की गई थी।
मौके पर पुलिस को मृतक के पिता इंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि “मैं विक्रम चलाता हूं, आज समय लगभग 7:00 बजे साँय जैसे ही घर पहुचकर मैंने घर का दरवाजा खोला, तो मेरा लड़का पंखे पर लटका था। मैंने तुरंत रस्सी काट कर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक वह मृत हो चुका था।”
मृतक के संबंध में जानकारी करने पर पुलिस को ज्ञात हुआ कि मृतक उपरोक्त इंद्र सिंह का इकलौता पुत्र था, तथा 1 वर्ष पूर्व मृतक की माता जी का देहांत हो गया था। उसके पश्चात से ही मृतक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के शव को कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया है। पंचायतनामा/ पोस्टमार्टम की कारवाई की जाएगी। 

Read this one also: J&K: LASHKAR HIDEOUT BUSTED IN AWANTIPORA; 01 TERROR ASSOCIATE ARRESTED

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like