देहरादून:फिल्मी अंदाज में प्रेमी युगल ने दिया लूट की घटना को अंजाम,गिरफ्तार

Please Share

देहरादून: राजधानी में अपराधी बेख़ौफ़ है। आए दिन चोरी और लूट की घटनाओं ने पुलिस की नाक में दम किया हुआ है। वहीं बंटी-बबली तर्ज पर फिल्मी अंदाज में क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में तिब्बती युवती से पर्स लूट कर भागे प्रेमी युगल को पुलिस ने चंद घंटे के भीतर ही पकड़ लिया। दोनों के पास से पर्स और लूटी गई नकदी भी बरामद कर ली गई है। दोनों सहारनपुर के रहने वाले हैं।

पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। दोनों के खिलाफ क्लेमेनटाउन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि गत देर रात केलसंग छोड़न पुत्री जमंगा निवासी नई बस्ती, तिब्बतन कॉलोनी ने क्लेमेनटाउन थाने में सूचना दी कि वह पास की सब्जी मंडी से सामान लेकर घर जा रही थीं।

तभी पीछे से आए युवक-युवती ने उनका पर्स छीन लिया और फरार हो गए। केलसंग ने बताया कि दोनों काले रंग की बाइक से थे। बाइक पर पीछे युवती बैठी थी। युवती ने उनका पर्स छीना था।

केलसंग ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी हरकत में आ गए और बाइक का नंबर नोट करने के साथ उसका पीछा शुरू कर दिया। साथ ही क्लेमेनटाउन पुलिस को सूचना दी गई। केलसंग ने बताया कि पर्स में उनका आई कार्ड, एटीएम कार्ड, लॉकर की चाबी और तीन हजार रुपये रखे थे।

इस पर प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में अलर्ट हुई टीम ने इलाके में नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। इस बीच पुलिस को ग्राफिक ऐरा के पीछे पिपलेश्वर मंदिर वाले मार्ग पर युवक-युवती दिख गए। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

केलसंग से लूटा गया पूरा सामान दोनों के पास से बरामद कर लिया गया। दोनों की पहचान सागर तोमर (20) पुत्र शिव कुमार तोमर निवासी ग्राम शिवपुर, खेड़ा मुगल, थाना देवबंद, सहारनपुर व युवती की पहचान सोनी कश्यप (24) पुत्री जगपाल कश्यप निवासी द्वारकापुरी, थाना हसनपुर चुंगी, सहारनपुर के रूप में हुई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like