देहरादून: प्रेम विवाह न होने से परेशान युवक ने लगाई फांसी

Please Share

देहरादून: थाना डालनवाला क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगा ली। है। बताया जा रहा है युवक ने प्रेम विवाह ना होने कारण यह खौफनाक कदम उठाया । घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार सतपाल पुत्र चमन लाल निवासी 157 डीएल रोड, डालनवाला देहरादून ने डालनवाला पुलिस को सूचना दी कि उसके पुत्र प्रवेंद्र उर्फ सोनू उम्र 20 वर्ष द्वारा घर के कमरे में स्थित खिड़की की ग्रिल में चुन्नी का फंदा बांधकर आत्महत्या कर ली गई है। सूचना पर तुरंत ही कार्रवाई करते हुए मौके पर जाकर मृतक के शव को परिजनों की मौजूदगी में फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करते हुए नीचे उतारा गया, मौके पर तलाशी करने पर पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें मृतक द्वारा अपनी प्रेमिका के प्रेम विवाह ना होने के कारण आत्महत्या करना बताया है। मृतक के शव को कार्रवाई के बाद पंचायत नामा भर कर मोर्चरी में रखवा दिया गया है। आज पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी, बरामद सुसाइड नोट के संबंध में अलग से जांच की जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like