Dehradun: दुःखद: अंबीवाला टी स्टेट के पास अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, 2 सगे बाईयों की मौत, प्रेमनगर में था ऑप्टिकल की दुकान

Please Share
देहरादून (Dehradun): दून पुलिस से जानकारी मिली है कि दिनांक 30-07-2021 की देर रात्रि थाना बसंत विहार पर सिटी कंट्रोल रूम द्वारा सूचना दी कि अंबीवाला टी स्टेट देहात क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार 02 व्यक्तियों को अज्ञात ट्रक चालक द्वारा अपने ट्रक संख्या UK07CA-5005 से टक्कर मार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया है एवम पलवल की तरफ फरार हो गया है। चीता पुलिस द्वारा 108 के सहयोग से दोनो घायलों को प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक द्वारा दोनो को मृत घोषित किया गया।
अस्पताल पर उपस्थित परिजनों से मृतकों के सदर्भ में जानकारी ली गई, तो मालूम हुआ की दोनों मृतक सगे भाई थे, जिनकी प्रेमनगर में ऑप्टिकल की दुकान थी। दोनो रात्रि दुकान बंद कर मोटर साईकिल से अपने घर नया गांव पटेलनगर जा रहे थे, कि अचानक करीब पीछे से आ रहे ट्रक द्वारा तेजी व लापरवाही से ओवर टेक कर, उनकी मोटर साईकिल को टक्कर मार दी, जिसमे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर अज्ञात वाहन चालक की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। परिजनो की उपस्थिति में अकब से पंचायत नामे की कार्यवाही की जाएगी।
मृतक प्रीतम सिंह पुत्र अमर सिंह (उम्र 47 वर्ष) व मृतक करतार सिंह पुत्र अमर सिंह (उम्र 30 वर्ष) जमालपुर कालोनी, लुधियाना, पंजाब, हाल पता नया गांव, पेलियों, निकट पुलिस चौकी, नया गांव, थाना पटेल नगर, देहरादून के रहने वाले थे जो प्रेमनगर में ऑप्टिकल की दुकान चलाते थे।

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like