Dehradun: दुःखद त्यूनी – आल्टो कार खाई में गिरने से 5 लोगों की मौके पर ही मौत

Please Share
त्यूनी, जनपद देहरादून: दून पुलिस द्वारा जानकारी मिली कि आज दिनांक 21.10.2021 को थाना हाजा पर सूचना प्राप्त हुई कि पन्द्रानु बानपुर रोड पर एक ज़बरदस्त एक्सीडेण्ट हुआ है। जिस पर थानाध्यक्ष मय फोर्स घटना स्थल के लिए रवाना हुए। पुलिस द्वारा मौके पर देखा कि एक वाहन संख्या HP 10B 8261 सफेद रंग की आल्टो कार खाई मे गिरी हुई थी, जिसमे 5 लोग सवार थे, जिनकी मौके पर ही मृत्यू हो गयी थी। 
पुलिस द्धारा स्थानीय लोगों की मदद से मतृकों को गहरी खाई से बहार निकाला गया व मौके पर ही पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए P.H.C त्यूनी भेजा गया। डाक्टर द्धारा सभी मृतको का पोस्टमार्टम कर शवों को परिजनो के सुपु्र्द किया गया।

यह भी पढ़ें: VIDEO Uttarakhand: पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस जवानों को दी श्रद्धांजलि, ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी पर पुरस्कार धनराशि में की जायेगी वृद्धि, 2001 बैच के पुलिस आरक्षियों को मिलेगा 4600 ग्रेड पे

मतृकों में संजय पुत्र स्व0 शंकरनाथ निवासी ग्राम बानपुर (पन्द्रानु) त्यूनी जनपद देहरादून उम्र 49 वर्ष, बबली देवी पत्नी संजय निवासी उपरोक्त उम्र 44 वर्ष, निखिल पुत्र संजय निवासी उपरोक्त उम्र 13 वर्ष, जगदीश पुत्र दुलाराम निवासी उपरोक्त उम्र 34 वर्ष व अमित पुत्र किशोरीनाथ निवासी नडुंला थाना चिडगांव जनपद शिमला उम्र 23 वर्ष शामिल है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like