देश के नए गृह सचिव बने अजय कुमार भल्ला, अगले 2 साल तक पद पर बने रहेंगे

Please Share

नई दिल्ली:  भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी अजय कुमार भल्ला को गुरुवार को देश का नया गृह सचिव बनाया गया।  इससे पहले अजय कुमार भल्ला, गृह मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी OSD  में सेवारत थे, गृह सचिव रहे 1982 बैच के आईएएस अफसर राजीव गौबा को एक दिन पहले कैबिनेट सचिव बना दिया। इसके बाद गृह सचिव का पद खाली हो गया था।  जिसकी जिम्मेदारी अब अजय कुमार भल्ला को दी गई है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली चयन समिति ने अजय कुमार भल्ला को नया गृह सचिव बनाए जाने पर अपनी मुहर लगा दी। भल्ला 1984 बैच के असम-मेघालय कैडर के आईएएस अफसर ऊर्जा विभाग के सचिव के रूप में भी काम कर चुके हैं।

देश के नए गृह सचिव बने अजय कुमार भल्ला, अगले 2 साल तक पद पर बने रहेंगे 2 Hindi News Bharat »

You May Also Like