देश-प्रदेश में महंगाई की मार, आमजन का जीना दुभर: गोविंद सिंह कुंजवाल

Please Share

उधम सिंह नगर: विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल गुरुवार को उधम सिंह नगर जिले के अपने दौरे के दौरान सितारगंज पहुंचे। जहाँ उन्होंने पार्टी कार्यकर्तायों के साथ बैठक की। इस दौरान कार्यकर्तायों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, देश हो या प्रदेश इतनी महंगाई हो गयी है कि, आमजन का जीना दुभर हो गया है। दूसरी तरफ भाजपा लोगों को ठगने का काम कर रही है। कहा कि, हमने बीजेपी सरकार की कमियों को जनता को बताना है।

इसके आलावा उन्होंने कहा कि, मैं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से अनुरोध करने आया हूं कि, आने वाले लोकसभा के चुनाव में भाजपा को पूरे देश से खदेड़ना होगा। जैसे कि आजादी के समय अंग्रेजों को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खदेड़ने का काम किया था। साथ ही कहा कि, आज पूरा देश भाजपा के द्वारा की गई मंहगाई व भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। लोगों को जागरूक करना होगा, जिससे भाजपा से निजात मिल सके।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like