देवभूमि में नाबालिग से मौसा ने ही किया दुष्कर्म, रिश्तों को शर्मशार करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

Please Share

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां मौसा के घर रह रही नाबालिग को उसके ही मौसा ने अपने हवस का शिकार बनाया। मामला धौलादेवी विकासखण्ड के दन्या क्षेत्र का है।

मिली जानकारी  के मुताबिक बालिका के माता-पिता का बहुत पहले निधन होने के पश्चात् अनाथ हो चुकी बालिका अपने मौसा के घर पर रहती थी। बालिका का भाई हरियाणा में नौकरी करता है। बालिका के भाई ने इस मामले में दन्या कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।  वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने मामले को आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।  मामले को लेकर एसएसपी पी.रेणुका देवी ने कहा कि नाबालिक से दुराचार का इस महीने का ये तीसरा मामला है। उन्होंने बताया कि मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like