दुबई से गिरफ्तार हुए मीका सिंह, मॉडल से छेड़छाड़ का आरोप

Please Share

नई दिल्ली:  सिंगर मीका सिंह (को यूएई में छेड़छाड़ के आरोप में हिरासत में लिया गया है। बता दें कि मीका पर ब्राजील की 17 साल की एक नाबालिग लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। साथ ही लड़की ने उनपर अश्लील तस्वीरें भेजने का भी आरोप लगाया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मीका को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मीका को दुबई पुलिस ने हिरासत में लिया है। खबर है कि उन्हें दुबई में मुरक्काबात के थाने में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक मीका एक बॉलीवुड परफॉर्मेंस के लिए दुबई में थे।

बता दें कि मीका पहले भी अपने विवादों के कारण जाने जाते रहे हैं। इसके पहले 2015 में दिल्ली में एक कार्यक्रम में एक डॉक्टर पर हाथ उठाने के लिए भी उन्हें गिरफ्तार किया गया था। 2014 में उनपर हिट एंड रन का केस दर्ज किया गया था, जब उन्होंने कथित तौर पर अपनी गाड़ी एक ऑटो रिक्शा से टकरा दी थी। इससे पहले 2006 में राखी सावंत ने जबरन किस करने के लिए उन पर केस दर्ज कराया था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like