ऋषिकेश: एक बार फिर 108 एम्बुलेंस कर्मी ईएमटी अनिल घिल्डियाल जच्चा-बच्चा के लिए फ़रिश्ता साबित हुए। मामले के अनुसार, बुधवार सुबह जग शांति विहार, खेरिखुर्द श्यामपुर निवासी चंदा देवी (32) को प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद सुबह 4 बजे महिला के पति सुभाष बडोला ने 108 एम्बुलेंस को से सहायता मांगी। सूचना मिलने पर तत्काल एम्बुलेंस महिला की सहायता के लिए पहुंची। लेकिन प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला की एम्बुलेंस में ही आपात डेलिवरी करनी पड़ी। ईएमटी अनिल घिल्डियाल ने यह डेलिवरी कराई, जिसमे माँ-बेटी दोनों स्वस्थ हैं। इसके बाद महिला के परिजनों ने कर्मियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस एम्बुलेंस में अनिल घिल्डियाल का साथ चालक विनोद गुसाईं ने दिया।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.
You May Also Like
Badrinath Donation Probe: CM धामी ने गठित की हाई लेवल जांच समिति, BKTC के PA प्रमोद नौटियाल निलंबित
admin
Comments Off on Badrinath Donation Probe: CM धामी ने गठित की हाई लेवल जांच समिति, BKTC के PA प्रमोद नौटियाल निलंबित
26.07.26 Watch Chennai SBI Slap Case: चेन्नई में SBI शाखा प्रबंधक को थप्पड़ मारने का आरोप, पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी के खिलाफ मामला दर्ज!
admin
Comments Off on 26.07.26 Watch Chennai SBI Slap Case: चेन्नई में SBI शाखा प्रबंधक को थप्पड़ मारने का आरोप, पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी के खिलाफ मामला दर्ज!

