फिल्मी जगत की इस मशहूर अदाकारा का निधन, 10 दिनों से अस्पताल में थी भर्ती

Please Share

देहरादून: फिल्मी जगत की एक और मशहूर अदाकारा रीता भादुड़ी का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बता दें कि वो 62 साल की थी। मशहूर अभिनेत्री रीता भादुड़ी अक्सर फिल्मों और टीवी शो में मां का किरदार निभाती थी। वहीं मशहूर अभिनेत्री के निधन की खबर से पूरे बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है।

फिल्मी जगत की इस मशहूर अदाकारा का निधन, 10 दिनों से अस्पताल में थी भर्ती 2 Hindi News Bharat »

जानकारी के मुताबिक रीता भादुड़ी की तबियत पिछले 10 दिनों से खराब थी जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी किडनी कमजोर थीं और वह डायलिसिस पर थी। दिग्गज अभिनेता शिशिर शर्मा ने भी उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट कर उनके निधन की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि ‘बड़े दुख के साथ मैं इस बात की सूचना दे रहा हूं कि रीता भादुड़ी हमारे बीच नहीं रहीं। वो हम सबके लिए मां की तरह थीं और हम सब उन्हें बहुत याद करेंगे।बताया जा रहा है कि डायलिसिस के दौरान भी रीता भादुड़ी एक टीवी शो का हिस्सा थीं। बता दें कि रीता भादुड़ी पिछले 4 दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव थीं। उन्होंने फिल्मों के अलावा दर्जनों टीवी सीरियल में भी काम किया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like