सांस्कृतिक नगरी में गन्दगी फैकने वालों पर प्रशासन सख्त, गन्दगी फ़ैलाने वालों को अब हो सकती है जेल

Please Share

अल्मोडा: सांस्कृतिक नगरी व पर्यटक नगरी अल्मोडा में अब गन्दगी करने और इधर-उधर कूडा करकट फैकने वालों की खैर नही। शहर को गन्दा करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने अब सख्त रूख अपनाया है। इसके चलते  नगर को गन्दा करने वालों को अब जेल की हवा तक भी खानी पड सकती है।

नगर में सडक पर कूडा फेकने वालों पर जिलाधिकारी द्वारा पहले ही सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गये हैं। लेकिन, उसके बाद भी स्थिति जस-की-तस बनी हुई है। जगह-जगह कूडे का अंबार लगा रहता है लेकिन अब शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए होटल व्यवसाईयों को भी जिलाधिकारी ने होटल का कूडा करकट सडक पर फैकने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही के निर्देश देते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ आरसी काट जेल भेजने के निर्देश दिए हैं। इन दिनों पर्यटन सीजन चल रहा है, इस दौरान व्यवाहारिक कार्यक्रमों में अधिकतर होटल बुक किए जाते हैं। होटल में व्यवाहारिक कार्यक्रमों में बर्बाद खाने और होटल की गन्दगी को होटल कर्मचारी सडक पर फेंक देते हैं। अब ऐसे लोगों पर प्रशासन ने कडी नजर बनायी हुई है और ऐसे होटल स्वामीयों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए ऐसे लोगों को जेल भेजने की तैयारी में जुट गया है।

वहीं जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि, शादी-विवाह कार्यक्रमों के दौरान होटल कर्मचारी होटल की गन्दगी को सडक पर फेंक देते हैं, लेकिन किसी भी होटल के सामने या इधर-उधर कहीं भी गन्दगी दिखायी देगी, तो होटल स्वामीयों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए 5 हजार रूपये का जुर्माना और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने नगर पालिका को सख्त निर्देश दे दिए हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like