जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर भावुक हुए नीतीश कुमार

Please Share

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक व्यक्त किया है। नीतीश कुमार शोक प्रकट करते समय नीतीश कुमार भावुक हो गए। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर दो दिनों के राजकीय शोक का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि ‘नई पार्टी बनी और उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में जो कुछ भी सीखने का अवसर मिला और आज जो कुछ भी लोगों की सेवा के लिए करने की कोशिश करते हैं। इसमें उनका मार्गदर्शन हम सभी लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यूं तो हर किसी को जाना निश्चित है और उनका स्वास्थ्य जिस ढंग से था, वह तो उनके लिए एक तरह से मुक्ति है लेकिन हम सबके लिए यह एक दुखद स्थिति है। हम सब लोगों का यही संकल्प होगा कि जो उनका मार्गदर्शन था और जो हक के लोगों की लड़ाई वह लड़े, इन चीजों को कभी नहीं भूलेंगे।’

बता दें कि दिग्‍गज समाजवादी नेता और पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। नई दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पर उन्होंने सुबह 7 बजे आखिरी सांस ली। फर्नांडिस अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित थे। गौरतलब है कि तीन जून 1930 को कर्नाटक में जन्मे जॉर्ज फर्नांडिस ने अपने सियासी सफर की शुरुआत ट्रेड यूनियन नेता के रूप में की और बाद में वह देश के रक्षा मंत्री बने।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like