गृह मंत्री अमित शाह ने किया जिनका जिक्र- 1950 से चीन के कब्जे में अक्साई चिन, 1947 से पीओके पर पाक का कब्जा

Please Share

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म करने का प्रस्ताव मंगलवार को संसद में पारित हो गया। इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) और अक्साई चिन सहित संपूर्ण जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा हैं। शाह ने कहा कि जब भी मैं जम्मू-कश्मीर की बात करता हूं तो पीओके और अक्साई चिन भी इसी के अंदर आता है।

अक्साई चिन जम्मू-कश्मीर का 15 फीसदी हिस्सा है। इस स्थान पर चीन ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। एक तरफ शाह ने लोकसभा में अक्साई चीन को भारत का हिस्सा बताया है, वहीं दूसरी तरफ चीन हमेशा से ही दावा करता रहा है कि अक्साई चिन झिंजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र का हिस्सा है।

अक्साई चिन समुद्रतल से करीब पांच हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह एक साल्ट फ्लैट विशाल रेगिस्तान है। यहां का क्षेत्रफल 37 हजार 244 स्क्वायर मीटर है। इस क्षेत्र पर साल 1950 से ही चीन ने कब्जा किया हुआ है। चीन ने इस क्षेत्र को प्रशासनिक रूप से शिनजियांग प्रांत के काश्गर विभाग के कार्गिलिक जिले का हिस्सा बनाया है।

वहीं पीओके पर पाकिस्तान ने साल 1947 से कब्जा किया हुआ है। इसे अब आजाद कश्मीर कहा जाता है। लेकिन इसपर शासन पाकिस्तान ही करता है। ये क्षेत्र पूरे कश्मीर का 30 फीसदी हिस्सा है। जहां कश्मीरी मूल से अधिक पंजाब के नागरिक रहते हैं। ये क्षेत्र 78 हजार 114 वर्ग किलोमीटर में फैला है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like