मसूरी में जमकर बरसे ओले 

Please Share
 मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में आसमानी आफत ने लोगों को घरां में दुबकने पर मजबूर कर दिया। दरअसल, मसूरी में दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। लोग आसमान में छाए बादलों से बारिश की उम्मीद तो कर रहे थे, लेकिन हल्की बारिश के बाद जो हुआ, उसने लोगों को परेशान कर रख दिया। हालांकि ओलावृष्टि रुकने के बाद पर्यटकों ने इसका आनदं भी लिया।
मसूरी में दोपहर बाद अचानक जोरदार ओलावृष्टि होने लगी। इस कारण मसूरी में ओलों की सफेद चादर पसर गई। भारी ओलावृष्टि के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ओलावृष्टि के चलते अलग-अलग जगहों पर कई वाहन फंसे रहे। कुछ जगहों पर जाम की स्थिति भी बनी रही। वाहनों चालकों को तो दिक्कतें हुई ही, पैदल चलने वालों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि देश भर से मसूरी घूमने आये सैलानियों ने ओलावृष्टि थमने के बाद इसका जमकर आनंद लिया। ओलावृष्टि के बाद मसूरी का तापमान भी काफी गिर गया है। तापमान गिरने के कारण ठंड भी बढ़ गई है। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply