मशहूर सिंगर का कंटेस्टेंट को किस करना पड़ा महंगा, देखें वीडियो

Please Share

दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर पापोन इन दिनों अपनी एक हरकत की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ नहीं बल्कि जमकर बुराई हो रही हैं। क्योंकि उन्होंने म्यूजिक रियलिटी शो ‘वॉयस ऑफ इंडिया’ में एक कंटेस्टेंट को किस कर दिया था और वो कंटेस्टेंट बालिग नहीं बल्कि नाबालिग है। इस बात का खुलासा पापोन के उस वीडियो से हुआ, जो उन्होंने खुद अपने फेसबुक पर पोस्ट किया था। पापोन ने सोचा भी नहीं होगा कि वाह-वाही बटोरने के लिए अपलोड किया गया वीडियो उनके लिए मुसीबत बन जाएगा। 

आपको बता दें पापोन ने अपने फेसबुक अकाउंट में जो लाइव वीडियो पोस्ट किया था उसमे साफ़ दिख रहा है कि वह एक जूनियर कंटेस्टेंट को किस कर रहे हैं। लेकिन उन्हें इस बात का जरा भी अंदाज नहीं था कि उनकी यह हरकत उनके लिए समस्या बन जाएगी।  सोशल मीडिया पर पापोन के इस वीडियो पर लोगों ने जमकर विरोध जताया है और निंदा की है। सुप्रीम कोर्ट के वकील रानू भुयान ने नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स को इस गायक के खिलाफ के शिकायत करते हुए लिखा है कि मैं हैरान हूं कि सिंगर पापोन महांता ने होली का रंग लगाते हुए एक बच्ची को गलत तरीके से किस कर लिया।

वकील ने कहा कि मैंने वीडियो देखा है, मैं बच्चों की सेफ्टी और सिक्योरिटी को लेकर परेशान हूं, जिस वक्त वैन के अंदर पापोन होली खेल रहे थे उस समय उनके क्रू मेंबर के साथ कोई भी महिला सदस्य नहीं थीं, इस दौरान पापोन ने एक बच्ची को पहले तो रंग लगाया और भी उसे गलत तरीके से किस किया इसलिए गायक के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

पापोन ने खुद अपने फेसबुक पर पोस्ट किया था, देखें वीडियो

Posted by Papon on Tuesday, 20 February 2018

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply