हवाई सेवाओं पर मौसम का लगा ब्रेक

Please Share

देहरादून: प्रदेश में बदले मौसम का असर शुक्रवार को जौलीग्रांट में हवाई सेवाओं पर भी रहा। खराब मौसम के चलते पंतनगर व देहरादून के जौलीग्रांट के बीच चलने वाली हवाई सेवा रद हो गई, जबकि कुछ उड़ाने अपने तय समय से कुछ विलंब रही। मौसम की खराबी के चलते देहरादून के जौलीग्रांट व पंतनगर के बीच चलने वाली दोपहर वाली हैरिटेज की एक हवाई सेवा प्रभावित रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि इस दौरान जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली जौलीग्रांट के अलावा अन्य राज्यों के बीच चलने वाली सीधी उड़ानों के अलावा कनेक्टिविटी वाली फ्लाइट की उड़ानों में कोई भी असर नहीं दिखा।

मिली जानकारी के अनुसार जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पंतनगर से 11 बजकर 30 मिनट दोपहर में पहुंचने वाली फ्लाइट पंतनगर में मौसम की खराबी के चलते नहीं पहुंची। यह फ्लाइट स्थगित रही, जिससे देहरादून से पंतनगर व पंतनगर से देहरादून आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि अन्य उड़ानों पर मौसम का कोई भी प्रभाव नहीं पड़ा

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like