हिमाचल के सीएम पहुंचे देहरादून, बोले- CAA पर जनता को गुमराह किया जा रहा, मोदी सरकार में कई जटिल समस्याओं का हुआ समाधान

Please Share

देहरादून: नागरिकता संसोधन कानून (CAA) पर बवाल जारी है। कई गैर बीजेपी शासित प्रदेश इसके खिलाफ कमर कस चुके हैं। इन सबको देखते हुए बीजेपी ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत आमजन को सीएए के संबंध में जानकारी देते हुए अधिनियम को लेकर फैली अफवाहों व भ्रांतियों को दूर करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी के तहत भाजपा शासित हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज देहरादून पहुंचे। यहाँ उन्होंने नागरिकता संसोधन कानून के समर्थन में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आज एक जरूरी बिल पर देश की जनता को गुमराह किया जा रहा है। देश की आजादी के लिए सभी ने प्रयास किए। आजादी के बाद जो लोग जहां रहना चाहते थे, वहां रहने लगे। विभाजन की जिम्मेदारी भी कांग्रेस पार्टी की रही है। नेहरू और लियाकत अली के बीच समझौता हुआ, जो भारतीय जहां रहना चाहे वो वहां रहे, जब भारत लौटना चाहे उन्हें आने दिया जाएं।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि, भारत के लिए देश और दुनिया का नजरिया बदल रहा है। आगे भी देश को मोदी जैसे ही प्रतिनिधत्व की जरूरत है। अपने दूसरे कार्यकाल में उन्होंने काफी जटील समस्याओं राम जन्मभूमि, तीन तलाक, धारा 370, 35ए का समाधान किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और बीजेपी सांसद व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी मौजूद रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like