आईएमए परेड कार्यक्रम के चलते यातायात डायवर्ट, जाने डायवर्ट प्लान..

Please Share
देहरादून: आईएमए परेड के पूर्वाभ्यास के मद्देनजर गुरूवार को प्रेमनगर की ओर जाने वाला यातायात सुबह और दोपहर के समय करीब नौ घंटे तक डायवर्ट रहेगा। इस बाबत पुलिस ने बुधवार को यातायात डायवर्ट प्लान जारी किया। रूट प्लान के मुताबिक गुरुवार सुबह पांच बजे से लेकर 11:30 और दोपहर में तीन से शाम 5:30 बजे तक विकासनगर रोड का यातायात डायवर्ट रहेगा। वहीँ परेड के दौरान आईएमए की तरफ  कोई वाहन नहीं जा सकेगा।

डायवर्ट प्लान

-बल्लूपुर से आने वाले समस्त वाहनों को रांगणवाला चौकी आईएमए के पास से डायवर्ट कर मीठी बेरी के रास्ते प्रेमनगर की ओर मुख्य मार्ग पर भेजा जाएगा।
-प्रेमनगर से शहर की तरफ  जाने वाले वाले वाहनों को आईएमए एमटी सेक्शन गेट से डायवर्ट कर रांगणवाला बैरियर से निकाला जाएगा।
-विकासनगर से आने वाले भारी वाहनों को हरबर्टपुर चौक से धर्मावाला चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। धर्मावाला चौक से शिमला बाईपास होते हुए देहरादून भेजा जाएगा।
-देहरादून से विकासनगर और हरबर्टपुर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से भेजा जाएगा।
-देहरादून से विकासनगर जाने वाले यातायात को बल्लूपुर से बल्लीवाला, जीएमएम रोड, कमला पैलेस से शिमला बाईपास के रास्ते निकाला जाएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like