इस बार देश नये प्रधानमंत्री की तैयारी कर रहा है: अखिलेश यादव

Please Share

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में हमारे पास बहुत विकल्प हैं। हमारे देश में नेतृत्व जनता खुद तय कर लेती है। आने वाले समय में जल्द ही महागठबंधन का नेता तय होगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार देश नये प्रधानमंत्री की तैयारी कर रहा है। और हमारे पास प्रधानमंत्री पद के लिए कई च्वॉइस हैं, लेकिन अगर भाजपा के पास कोई नया प्रधानमंत्री हो तो बताएं, जबकि बीजेपी के पास 40 से ज्यादा दल हैं।

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा वाले कहते हैं कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा बेरोजगार भारत में ही रहते हैं, इसका भी डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा भारतीयों को ही है। देश में शिक्षा का क्या है? देश में ही मॉब लिचिंग की घटनाएं हो रही हैं। भीड़ कहीं भी लोगों को मार दे रही है। दुनिया में इसका भी तो डंका बज रहा होगा?

अखिलेश यादव ने कहा कि दुनिया में भारतीय जनता पार्टी ने ही सबसे ज्यादा झूठ बोला है। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा दिया गया था, वह आज भी इंतजार कर रही हैं कि चुनाव आए तो बताएं सिलेंडर कैसे भरा जाता है। नोटबंदी का कोई असर नहीं हुआ। थानों, तहसीलों में विधायक, मंत्री क्या कर रहे हैं? उन्हें देखना चाहिए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like