पीएम मोदी बोले- जिन आशा-आकांक्षाओं के लिए BJP का जन्म हुआ, उसे पूरा किए बिना चैन से नहीं बैठना

Please Share

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेपी नड्डा के बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी मुख्यालय में कहा कि जिन आशा-आकांक्षाओं के कारण इस दल का जन्म हुआ है, उसे पूरा किए बिना चैन से बैठना नहीं है। पीएम मोदी ने कहा, ‘हम लंबे समय तक मां भारती की सेवा करने के लिए आए लोग हैं। हमें सदियों तक ये काम करना है।’ उन्होंने कहा कि अकेले में तो सब दल कहते हैं कि बार -बार चुनाव, लेकिन जब एक सामूहिक स्टैंड लेना होता है तो हर एक को कुछ न कुछ कठिनाई आती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेरे जीवन का सबसे ऊर्जावान कालखंड हिमाचल के लोगों के बीच में बीता है। मुझे विश्वास है कि जेपी नड्डा के नेतृत्व में पार्टी अपने मूलभूत आदर्शों और विचारों को लेकर आगे बढ़ने वाली है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like