जींद में बीजेपी की जीत, सुरजेवाला तीसरे नंबर पर, राजस्थान की रामगढ़ सीट पर कांग्रेस ने लहराया जीत का परचम

Please Share

जींद : हरियाणा की जींद विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने बाजी मार ली है। बीजेपी के कृष्ण मिड्ढा ने जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के उम्मीदवार दिग्विजय चैटाला को 12935 वोटों से हरा दिया है। जबकि कांग्रेस रणदीप सुरजेवाला तीसरे नंबर पर रहें। जींद में उपचुनाव कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला की वजह से प्रतिष्ठा की लड़ाई में बदल चुका थी।

कांग्रेस ने एक बड़ा दांव खेलते हुए इस सीट से अपने प्रवक्ता और कैथल विधानसभा सीट से विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला को उम्मीदवार बनाया था। हरियाणा में 2014 से बीजेपी की सरकार है और इस उप-चुनाव को सत्तारूढ़ सरकार पर जनता का मूड नापने के तौर पर भी देखा जा रहा था। इस सीट पर सुरजेवाला के अलावा बीजेपी के कृष्ण मिड्ढा, इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) से उम्मेद सिंह रेडू और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) से दिग्विजय चैटाला उम्मीदवार हैं। यह सीट आईएनएलडी के कब्जे में थी पिछले साल अगस्त में विधायक हरिचंद मिड्ढा के निधन के बाद यह खाली हुई थी। इस चुनाव में आईएनएलडी उनके बेटे कृष्ण मिड्ढा को उम्मीदवार बनाना चाहती थी, लेकिन उन्होंने बीजेपी का हाथ थाम लिया।

उधर, राजस्थान के रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी साफिया खान जीत गई हैं। उन्होंने बीजेपी के सुखवंत सिंह को 12,228 मतों से हराया। जीत के साथ ही राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के 100 सीट हो गए हैं। अब राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पूर्ण बहुमत से केवल एक सीट पीछे है। राजस्थान में नई सरकार बनने के तकरीबन डेढ़ महीने के अंदर ही एक सीट पर अलवर जिले की रामगढ़ सीट पर उप-चुनाव हुए थे। सात दिसंबर को बीएसपी उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह की मौत के बाद यह सीट खाली हुई थी। बसपा ने इस सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री नटवर सिंह के बेटे जगत सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने शफिया जुबैर खान और बीजेपी ने सुखवंत सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like