जूनियर वैज्ञानिकों के माॅडलों ने बताई भविष्य की बड़ी योजनाएं

Please Share

बागेश्वर: बागेश्वर में विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कालेज में जिला स्तरीय इंसपायर एवार्ड प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय व उत्तराखंड विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अलग-अलग विषयों पर मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इंसपायर एवार्ड प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए इस तरह के आयोजन आगे भी होते रहने चाहिए। प्रदर्शनी में सैनिक हाईस्कूल के जीवन जोशी के माडल वाटर सिस्टम को पहला पुरस्कार मिला। इसके अलावा राजकीय इंटर कालेज अमस्यारी के छात्र सूरज प्रकाश के माडल इनर्जी सेल्फ डिपेंडेंट हाउस व तीसरा नंबर राजकीय इंटर कालेज कर्मी के छात्र दीपक सिंह का एक्सीडेंट प्रीवेंसन इन हिली एरिया बाइ आटोमेटिक हार्न एंड लाइट्स सिस्टम को मिला।

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में भावी वैज्ञानिकों ने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के 51 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने अलग-अलग विषयों पर मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like