देहरादून: शनिवार को आईएमए में पासिंग ऑउट परेड होनी है। पॉसिंग ऑउट परेड की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया है। सभी बॉर्डर्स पर चौकसी बढ़ा दी गई है। आईएमए के चारों ओर पुलिस लगातार संदिग्धों पर नज़र रख रही है, साथ ही आने-जाने वाहनों की भी सघन चेकिंग की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी परेड में शिरकत करेंगे, जिसको लेकर सभी कर्मियों को सुरक्षा के लिहाज से सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

