काला फीता बांधकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, जल्द मांगें पूरी करने की मांग

Please Share

बागेश्वर: जिले में राजकीय वाहन चालक संघ द्वारा काला फीता बांधकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। दरअसल ये संघ अपनी कई मांगों को लेकर ये प्रदर्शन कर रहा है। उनकी मांगें है कि सरकार वाहन चालक नियमितिकरण के साथ समान कार्य के बदले समान वेतन, सातवें वेतन आयोग के अनुसार भत्ता व वर्दी की दरों में वृद्धि करें।

संघ का कहना है कि जब तक सरकार उनकी सभी मांगों को पूरा नहीं करती है तब तक उनका ये आंदोलन यूं ही जारी रहेगा। इसके अलावा संघ ने सरकार को चेतावनी भी दी है कि अगर सरकार ने जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो वो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे। औऱ इसके साथ ही अगले चरण में आपातकालीन सेवा भी बंद कर दी जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like