कांवड मेले के बाद चलाया गया सफाई अभियान, कई संस्थाओं और संगठनों ने लिया हिस्सा

Please Share

-अरुण कश्यप

हरिद्वार: जनपद में सफाई-अभियान कार्यक्रम के तहत पूरे शहर में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान आयुक्त ललित नारायण मिश्र के आह्वान पर जनपद भर में मौजूद कई शैक्षणिक, सामाजिक संस्थाओं और संगठनों ने बढ़-चढ़कर महा सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इस सफाई अभियान में कांवड़ मेले के बाद शहर भर में पसरी गंदगी को साफ किया गया, जिसके लिए नगर निगम के सभी कर्मचारी सुबह तड़के ही सड़कों पर मुस्तैद दिखाई दिए।

इसी क्रम में कश्यप दल संगठन द्वारा महर्षि कश्यप घाट और आसपास के क्षेत्र में साफ सफाई की गई, साथ ही घाटों को गंगाजल से धोया गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे नगर आयुक्त ललित नारायण मिश्र ने कश्यप दल कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अगर सब इसी तरह से अपना-अपना कर्तव्य निभाएं तो यह शहर देश का सबसे स्वच्छ और साफ शहर बन जाएगा। कश्यप दल की ओर से जानकारी देते हुए अध्यक्ष अरुण कश्यप ने बताया कि इस महासफाई अभियान में संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता आज सुबह 6:00 बजे से ही जुड़े हुए हैं। ग्राम प्रधान अजीतपुर  मायाराम कश्यप ने अपनी ओर इस सफाई अभियान में ट्रैक्टर और डस्टबीन उपलब्ध कराई। इस सफाई अभियान में नगर निगम कर्मियों और अधिकारियों ने भी अपना बेहतरीन योगदान किया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like