देहरादून: कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Please Share

देहरादून: विकास नगर मुख्य बाजार स्थित कपड़े की दुकान में सोमवार सुबह आग लग गई। आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग इतनी भयानक थी कि दो गाड़ियां भी काबू नहीं पा सकीं। इसके बाद कर्मचरियों ने तीन गाड़ियां और मंगाई। तब जाकर दोपहर में आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार, मुख्य बाजार में बच्चों के ब्रांडेड कपड़े,  स्कूल यूनिफॉर्म व खिलौने का बड़ा शोरूम है। सोमवार तड़के दुकान में आग भड़क गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। सोमवार सुबह कुछ लोगों ने दुकान में से धुआं निकलते देखा। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like