देहरादून में शनिवार एवं रविवार को पिछले सप्ताह की भांति रहेगा लाॅकडाउन-जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव

Please Share

देहरादून: जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि कल शनिवार एवं रविवार को पिछले सप्ताह की भांति लाॅकडाउन रहेगा। जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने यह भी अवगत कराया कि कल शनिवार एवं रविवार लॉकडाउन अवधि में जनपद में अवस्थित मिठाई की दुकानें खुली रहेंगी।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत ग्राम प्रतीतनगर मौहल्ला-चमोली प्लाट निकट बोक्सा बस्ती थाना रायवाला में कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति पाये जाने के फलस्वरूप आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय अपनाते हुए उक्त क्षेत्र को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया है।  ग्राम प्रतीतनगर मौहल्ला-चमोली प्लाट निकट बोक्सा बस्ती थाना रायवाला का वह हिस्सा जिसके पूरब दिशा में कृषि भूमि, पश्चिम दिशा में आवासीय खाली प्लाट, उत्तर दिशा में मकान उत्तम सिंह, व खाली प्लाट तथा दक्षिण दिशा में नहर व खाली प्लाट अवस्थित है को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें: कोरोना बुलेटिन: उत्तराखंड में 272 और कोरोना पॉज़िटिव, 129 संक्रमित मरीज़ों के संपर्क में आए हुए, 2 की मौत

जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जिला प्रशासन की टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर कुल 198 व्यक्तियों के चालान किये गये,  जिनमें मसूरी में 56 एवं ऋषिकेश में 142 किये गये। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा जनपद अन्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 565 व्यक्तियों के चालान किये गये।

जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर अधिकृत 12 मोबाईल वैन के माध्यम से 97 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा कन्टेंनमेंट जोन क्षेत्रान्तर्गत 24 ली दुध विक्रय किया गया। विज्ञप्ति जारी किये जाने तक वायुसेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पंहुचे 272 प्रवासी व्यक्तियों को स्वास्थ्य जांच उपरान्त जनपद में क्वारेंटीन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 250 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। विज्ञप्ति जारी किये जाने काठगोदाम से देहरादून रेलवे स्टेशन पर 222 व्यक्ति पंहुचे। इसी प्रकार देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 268 तथा काठगोदाम हेतु 248 व्यक्ति गये।

यह भी पढ़ें: पौंधा से फूलसैनी की तरफ आ रही एक मोटरसाइकिल खाई में जा गिरी, एक की मौत एक ज़ख़्मी

जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 1768 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 24861 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया। कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा कन्ट्रोलरूम में 45 काल प्राप्त हुई, जिनमें सभी काल पास हेतु प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी डाॅं0 आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत 48 सैम्पल जाचं हेतु भेजे गये तथा 73 सैम्पल प्राप्त हुए, जिनमें 41 सैम्पल पाॅजिटिव आने के फलस्वरूप जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमितों की संख्या 1305 हो गयी है, जिनमें 390 व्यक्ति वर्तमान में उपचाररत् हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज कुल 867 व्यक्तियों के सैम्पल लिये गये।

आशा कार्यकर्तियों द्वारा जनपद देहरादून अन्तर्गत बनाये गये विभिन्न कन्टेंनमेंट जोन में व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत 1211 व्यक्तियों का फाॅलोअप किया जा चुका है। अन्य राज्यों से जनपद में पंहुचे कुल 613 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत क्वारेंटीन किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा आज जनपद में शहरी क्षेत्र, विकासखण्ड रायपुर एवं सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत 76141 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया। आज को-मोर्बिडिटी माॅनिटरिंग और सर्विलांस कन्ट्रोलरूम से को-मोर्बिडिटी अवस्था वाले कुल 215 व्यक्तियों से दूरभाष पर सम्पर्क कर उनके स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी।

यह भी पढ़ें:राजपुर में 30 वर्ष के एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मृतक दुबई में काम करता था व 11 तारीख को ही आया था देहरादून

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 94 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी। आज विभिन्न चिकित्सालयों/ स्वास्थ्य कार्मिकों को 55 एन-95 मास्क, 510 ट्रिपल लेयर, 120 पीपीई किट, 25 सर्जिकल गलब्स,  500 एग्सामिनेशन गलब्स वितरित किये गये।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply