मदरसे के शिक्षक पर बच्चे से दुष्कर्म करने का आरोप

Please Share

देहरादून: डोईवाला कोतवाली में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहाँ मदरसे के एक शिक्षक पर बच्चे से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। हैल्लो उत्तराखंड न्यूज़ को जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, पीड़ित बच्चे के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित और पीड़ित दोनों ही मुरादाबाद जिले के रहने वाले हैं। साथ ही अभियुक्त पर पोक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

मामले के अनुसार गांव ढकिया, थाना ढिल्लारी, मुरादाबाद निवासी हाफिज शौकीन पुत्र जाहिद तेलीवाला मदरसे में बच्चों को पढ़ाता था। बीते रविवार को मदरसे में पढ़ाने वाले शौकीन ने बच्चे के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्चा किसी तरह मदरसे से भागकर अपने घर मुरादाबाद पहुंचा। जब उसने अपने पिता और परिजनों को आरोपित की इस घिनौनी हरकत के बारे में बताया तो उनके भी होश उड़ हो गए। इससे पहले भी हाफिज शौकीन ने उसके साथ कुकर्म किया गया।

पुलिस के अनुसार, आईपीसी की धारा 370/506 व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को तेलीवाला से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पीड़ित बच्चे का मेडिकल कराया जा रहा है।

उक्त मदरसे में लगभग 240 बच्चे पढ़ते हैं। जिसमें से 40 बच्चे बाहर के हैं, जबकि 200 बच्चे स्थानीय हैं। जो मदरसे में पढ़ाई करने के बाद अपने घर चले जाते हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like