उत्तराखण्ड:मंत्रिमंडल सप्ताह की दूसरी बैठक आज, इन मुख्य बिन्दुओं पर लग सकती है मुहर

Please Share

देहरादून: एक हफ्ते में दूसरी बार प्रदेश सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। जानकारी के मुताबिक बीते दिनों में हुई पहली ई-कैबिनेट में तकनीकी कारणों से कुछ प्रस्ताव नहीं रखे जा सके थे। इसी के चलते सीएम ने रविवार को सरकारी अवकाश के बावजूद बैठक बुलाई है। सचिवालय में शाम चार बजे होने वाली बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। कृषि और व्यवसायिक भूमि की नई सर्किल दरों पर मंत्रिमंडल निर्णय लेगा। यह प्रस्ताव पहले भी मंत्रिमंडल के समक्ष आया था, लेकिन मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव में मामूली संशोधन करने के निर्देश देकर प्रस्ताव स्थगित कर दिया था। अब संशोधित प्रस्ताव बैठक में रखा जा सकता है। अटल आयुषमान योजना के तहत कर्मचारियों को लाभ देने का मामला भी लंबे समय से विचाराधीन है। इसके अलावा पेयजल निगम और जल संस्थान के साथ सिंचाई और लघु सिंचाई विभाग के एकीकरण का प्रस्ताव बैठक में रखे जा सकते हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like