मातम में बदली शादी की खुशियां,दूल्हन की डोली की जगह उठी दुल्हे की अर्थी

Please Share

पटना:  बिहार के पटना जिले में शादी की खुशियां  मातम में बदल गई । यहां घोड़ी चढ़कर दुल्हन को लेने आया दूल्हा खुद अर्थी पर लेटकर दुनिया से विदा हो गया। दुल्हन की डोली उठने की जगह दुल्हे की अर्थी उठी। दरअसल दानापुर से सटे शाहपुर में एक शादी में हर्ष फायरिंग ने दूल्हे की ही जान ले ली जिससे मौके पर कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार दानापुर से सटे शाहपुर के विजय नगर में सत्येंद्र राय नाम के युवक की शादी का समारोह चल रहा था। दूल्हा गाजे-बाजे के साथ दुल्हन के घर पहुंचा और जयमाल की रस्म शुरू हुई। जयमाल खत्म होने के बाद लोग दुल्हे के साथ मंच पर तस्वीर खिंचवा रहे थे और उसी दौरान पंडाल में किसी ने खुशी में फायरिंग कर दी. गोली सीधे मंच पर बैठे दूल्हे और उसके भाई को लगी। दूल्हे और उसके भाई को गोली लगने के बाद वहां चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। मातम का ये नजारा देखते ही दुल्हन वहीं बेहोश हो गई जबकि लोग आननफानन में दूल्हे को अस्पताल लेकर गए जहां उसने दम तोड़ दिया। दूल्हे के भाई की भी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मृत दूल्हे का नाम सत्येंद्र राय था और हरसामचक से बारात लेकर भूलेटन राय के घर पहुंचा था जहां उनकी बेटी से युवक की शादी होनी थी ।जयमाल कार्यक्रम के दौरान ही वहां मौजूद बाराती पक्ष के लोगों की तरफ से हर्ष फायरिंग की जा रही थी। उसी दौरान एक गोली दूल्हे को जबकि दूसरी गोली दूल्हे के भाई को जा लगी। दूल्हे को गोली लगने के बाद तुरंत लोगों ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like