Mussoorie: Video: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार के दौरान की जमकर नारेबाजी

Please Share
नरेश नौटियाल की रिपोर्ट:
मसूरी (Mussoorie): कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम लिमिटेड के संयुक्त कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर आज चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने मसूरी मॉल रोड़ स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम में अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया, जंहा उन्होंने कर्मचारी एकता जिंदाबाद के नारे लगायेकर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार के दौरान जमकर नारेबाजी की
कार्य बहिष्कार कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से विभिन्न विभागों में कार्य कर रहे कर्मचारियों का नियमितीकरण अभी तक नहीं हुआ है, जिनका नियमितीकरण किया जायसंविदा पर कार्य कर रहे कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ानी है, वंही उन्होंने मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like