मसूरी:भाजपा की केंद्र सरकार व राज्य सरकार की कूट नीतियों को लेकर युवा कांग्रेस ने मसूरी के शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्रित होकर युवा कांग्रेस जिंदाबाद के साथ भाजपा की केंद्र सरकार व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नेगी व शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष वसीम खान ने कहा कि जब से केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनी है। तब से बेरोजगारी लगातार चरम सीमा पार कर रही है उसको देखते हुए यूथ कांग्रेस द्वारा चेतना यात्रा निकली जा रही है। उन्होंने ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार ने दो करोड़ नौकरियां देने का वादा ठीक वैसे ही जुमला निकला जैसे 15 लाख की बात कही गई थी। वहीं उन्होंने कहा अगर प्रदेश की भाजपा सरकार ने जल्द से जल्द प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के सकारात्मक कदम नहीं उठाए तो देहरादून युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश मैं युवाओं के साथ उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की रहेगी।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.
