नशे ने ली युवक की जान

Please Share

देहरादून: राजधानी दून में साईं मंदिर के पास एक युवक की मौत हो गई। दरअसल, बीती देर रात करणपुर चौकी पर पुलिस को सूचना मिली कि एक साईं मंदिर को पास एक युवक की मृत्यु हो गई जहां उसके परिजन भी मौजूद हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलसि मौके पर घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मामले को लेकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को दून अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शव के पंचायत नामे की कार्यवाही जारी है। मृतक की पहचान गौतम अरोड़ा पुत्र मनु राजा (उम्र 20 वर्ष) निवासी, 81 करणपुर बाजार, साईं मंदिर के रूप में हुई है।

वहीं मामले को लेकर करणपुरउ चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने हैलो उत्तराखण्ड न्यूज को जानकारी देते हुए बताया कि प्रछम दृष्टय से युवक नशे का आदि था जिस कारण उसकी मौत हो गई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like