मसूरी में निशंक ने की भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील

Please Share

मसूरी: पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने मसूरी भाजपा प्रत्याशियों के लिये जनता से सम्पर्क कर कमल पर मोहर लगाने की अपील की। इस मौके पर निशंक ने मसूरी के ग्रीन चौक पर जनसभा कर भाजपा को वोट देने की अपील की।

उन्होने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है पूरे देश में 85 प्रतिशत क्षेत्रों में भाजपा काबिज हो गई है, क्योकि कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में देश को लूटने के साथ देश की जनता को ठगने का काम किया है, जिससे जनता काफी नाराज है। निशंक ने कहा कि, उनकी सरकार प्रदेश के विकास के लिये कई योजनाओं पर काम कर रही है। साथ ही कहा कि, मसूरी की सडकों के उपर कुछ ऐसे मार्ग बनाये जाये जिससे शहर में वाहनों के बढतेे दबाव को कम किया जा सके। वहीँ पटरी व्यापारियों के लिये वेंडर जोन बनाने के साथ निर्माणधीन सामुदायिक अस्पताल को बनाना भी भाजपा की प्राथमिकताओं में है। उन्होने कहा कि, जनसम्पर्क के दौरान जनता की भारी भीड से ही पता चल रहा है कि जनता भाजपा के साथ है और उनके उम्मीदवारों को भारी मतो से विजय बनाने जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like