एक और निर्भया चढ़ी परवान, दरिंदगी की सारी हदें पार

Please Share

हिसारः हरियाणा में भी घटित एक और निर्भया कांड ने सभी को फिर से झंकझोर कर रख दिया है। 6 साल की मासूम के अपहरण के बाद पहले रेप किया गया और फिर दरिंदगी की सारी हदें पार की गईं। इतना ही नहीं उस मासूम को मौत के घाट भी उतार दिया गया।

घटना हिसार की है। उकलाना कस्बे में रात को मां के पास सो रही मात्र 6 साल की बच्ची का दरिंदे ने पहले अपहरण कर रेप किया फिर दरिंदगी की सारी हदें पार कर मासूम बच्ची को मौत के घाट उतार दिया।

हैलो उत्तराखंड न्यूज से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक हिसार मनीषा चौधरी ने बताया कि शनिवार सुबह परेशान परिजनों ने बच्ची के लापता होने की खबर पुलिस को दी, जिसके बाद सूचना मिली कि गोदाम के समीप एक बच्ची मृत अवस्था में पड़ी है। जिसके बाद मौके पर जाकर देखा गया तो बच्ची की नाक और गुप्तांग से खून निकला हुआ था। और गुप्तांग में लकड़ी ठूंस रखी थी। जिसके बाद तुरंत बच्ची के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

उनका कहना है कि फिलहाल अभी यह नहीं पता चल पाया है कि बच्ची के साथ रेप हुआ है या गैंग रेप, लेकिन यह बहुत बड़ी वारदात है जिसके लिए एसआईटी गठित कर 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है। मौके पर तुरंत फोरेंसिक, डॉग स्कवॉयड को भी भेजा गया, जिससे सबूत जुटाए जा सकें।

लोगों में अब इतनी हैवानियत भर गई है कि वो बच्चियों को अपनी हवस का शिकार ही नहीं बना रहे हैं, बल्कि उनके साथ बलात्कार जैसे जघन्य अपराध करने के बाद सारी दरिंदगी की भी हदें पार कर रहे हैं। जिससे एक बार फिर इस कांड ने निर्भया कांड का वो दर्दनाक मंजर फिर सामने लाकर रख दिया है। हम यदि ऐसे ही चुप रहे तो आने वाला समाज हमारा ऐसा होगा जब हमें नन्ही मासूमों की किलकारियों, खिलखिलाहट की वो हंसी को तरसना पड़ेगा। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply