पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदानों में लुढ़क सकता पारा

Please Share

देहरादून: मौसम अब रंग बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। चारधाम और उनके आसपास के इलाकों में बर्फबारी के अधिक आसार हैं। ऐसे में मैदान में भी करीब दो डिग्री तक पारा लुढ़कने का अनुमान है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी ज्यादा हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर बर्फबारी का अनुमान है। दूसरे जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी देहरादून में मौसम साफ रहने की संभावना है। सेल्सियस रह सकता है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं अगले एक से दो दिनों के बीच बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इससे मैदानी क्षेत्रों के तापमान में भी कुछ कमी आ सकती है।
ठंड भले ही अब तेजी से दस्तक दे रही हो, लेकिन ठंड से निपटने के लिए सरकारी स्तर पर कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। नगर निगमों और नगर पालिकाओं में अलाव जलाने की व्यवस्था अब तक नहीं की गई है। फुटपाथ और रैनबसेरों में भी फिलहाल इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में रात को लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like