पाकिस्तान ने 30 भारतीय मछुआरों को पकड़ा

Please Share

अहमदाबाद: पोरबंदर बोट एसोसिएशन ने दावा किया कि पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी (Pakistan Marine Security Agency) ने सोमवार को अंतरराष्‍ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के नजदीक छह नावों के साथ 30 भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया। इससे पहले श्रीलंकाई नौसेना ने पिछले महीने नेदुनथेवू के द्वीप के पास 11 भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया था।

बता दें कि पुलवामा में आतंकी हमले के बाद बनी तनाव की स्थितियों के बीच पाकिस्तान ने पिछले महीने 100 भारतीय मछुआरों को अपनी जेलों से रिहा किया था। ये मछुआरे समुद्र में मछली मारते हुए पाकिस्तानी जलसीमा में पहुंच गए थे, वहां उन्हें पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया था। पाकिस्तान ने चार चरणों में भारत के 360 कैदियों को रिहा करने की घोषणा की है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like