39वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पकिंदर ने जीते दो स्वर्ण

Please Share

देहरादून: बंगलुरु में चल रही 39वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रदेश की झोली में रविवार को दो और स्वर्ण आये। पकिंदर सिंह ने चैंपियनशिप की शॉटपुट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। साथ ही डिसकस थ्रो में भी पकिंदर ने स्वर्णिम सफलता हासिल की। अब तक इस चैंपियनशिप में प्रदेश के खाते में कुल 12 स्वर्ण पदक समेत  25 पदक आए हैं।

इस चैंपियनशिप में पकिंदर सिंह ने 45 प्लस आयुवर्ग की शॉटपुट स्पर्धा में 13.85 मीटर का नया रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक कब्जाया। साथ ही उन्होंने 42.37 मीटर की दूरी पर चक्का फेंककर स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा रविवार को ही 400 मीटर दौड़ में सुशील बडोला और 400 मीटर बाधा दौड़ में अफ्सा जबी ने रजत पदक अपने नाम किया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply