उत्तराखंड: पत्नी से विवाद से चलते 29 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

Please Share

देहरादून: बीती रात्रि थाना कोतवाली नगर के अंतर्गत मन्नूगंज क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उक्त सूचना पर थाना कोतवाली नगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे और मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराई गई।

मृतक युवक की पहचान इंद्रजीत सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी 21 मन्नू गंज, थाना कोतवाली नगर, उम्र 29 वर्ष, के रूप में हुई। घटना के संबंध में परिजनों से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक ऑटो चालक था और उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद का होना प्रकाश में आया है। पुलिस ने  शव का पंचायतनामा भर शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु मोर्चरी में रखा है। घटना में अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like