पिथौरागढ़ उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत की जीत, कांग्रेस की अंजू लूंठी को 3600 मतों से हराया

Please Share

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ उपचुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। बीजेपी की चंद्रा पंत ने कांग्रेस की अंजू लूंठी को 3600 वोट से हराया। जीत से बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत, कांग्रेस प्रत्याशी अंजू लुंठी और सपा प्रत्याशी मनोज कुमार भट्ट के बीच मुकाबला था।

गौरतलब है कि वित्‍तमंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनावों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था। विधानसभा क्षेत्र में पंजीकृत 1,05,117 मतदाताओं में से 50,191 मतदाताओं ने मतदान किया। मतगणना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में संपन्न हुई। इसके के लिए कुल 14 टेबल लगाए गए। रिजर्व सहित कुल 69 कर्मचारी मतगणना के लिए रखे गए। ईटीपीबीएस सॉफ्टवेयर को काउंटिंग के लिए इस्‍तेमाल किया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like