पिथौरागढ: 71 बोतल व 272 पव्वे अवैध अंग्रैजी शराब बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

Please Share
पिथौरागढ: पिथौरागढ़ पुलिस से सूचना प्राप्त हुई कि दिनाँक 02.04.2021 को थानाध्यक्ष गंगोलीहाट दिनेश बल्लभ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान खिरमाण्डे बाजार गंगोलीहाट से अभियुक्त जगदीश सिह बोहरा पुत्र मोहन सिह बोहरा, निवासी खड़की बज्यूड़ा, गंगोलीहाट, जनपद पिथौरागढ के कब्जे से 71 बोतल व 272 पव्वे अवैध अंग्रैजी शराब बरामद की गई, जिस पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना गंगोलीहाट में मु0अ0सं0- 07/2021 धारा- 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एनएचपीसी तपोवन तिराहा में चैकिंग के दौरान अभियुक्त धन सिह बोरा पुत्र मान सिह बोहरा, निवासी रांथी बोरा, धारचूला, जनपद पिथौरागढ़ को 05 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली धारचूला में मु0अ0सं0-12/2021,धारा- 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी टीम में थाना गंगोलीहाट से थानाध्यक्ष दिनेश बल्लभ, कास्टेबल भगवत सिह, कास्टेबल राकेश सिह, कास्टेबल संजू राम, कास्टेबल कमल सिह व कोतवाली धारचूला से कास्टेबल आन सिह और कास्टेबल ललित पांगती शामिल थे। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like