आई.पी.एल बैंगलोर-मुम्बई मैच में सट्टा, सटोरियों के सफाये को एसटीएफ का पूरा खाका तैयार, दून में मौजूद सटोरियो की लिस्ट तैयार, मसूरी के एक नामी होटल में कमरा किराये पर लेकर खिला रहे थे ऑनलाइन सट्टा

Please Share
देहरादून: देर रात्रि में उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा मसूरी के एक नामी होटल में छापा मारकर 7 अभियुक्तों को आई.पी.एल मैचों में ऑनलाइन सट्टा खिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 23 मोबाइल फोन, एक कैलकुलेटर, दो पेन, 42 हजार नकद व लाखों रुपए के हिसाब किताब के चार रजिस्टर एवं एक टीवी बरामद किया गया।
यह सभी अपराधी मंगलौर, हरिद्वार एवं चरथावल, मुजफ्फरनगर के हैं। इनके द्वारा इस बार एक अलग तरीके से पुलिस से बचने के लिए अपने होम टाउन में ऑनलाइन सट्टा न खिलवाकर मसूरी देहरादून के एक नामी-गिरामी होटल में कमरा किराए पर लेकर ऑनलाइन सट्टा खिलवाया जा रहा था। बरामद रजिस्टरों में प्रत्येक दिन लाखों रुपए का लेन देन अंकित किया गया है।

आई.पी.एल बैंगलोर-मुम्बई मैच में सट्टा, सटोरियों के सफाये को एसटीएफ का पूरा खाका तैयार, दून में मौजूद सटोरियो की लिस्ट तैयार, मसूरी के एक नामी होटल में कमरा किराये पर लेकर खिला रहे थे ऑनलाइन सट्टा 2 Hindi News Bharat »

अभियुक्तों ने गिरफ्तारी में बताया कि वे लोग मसूरी होटल में रुक कर केवल लोगों से फोन पर बात करके सट्टा लगाते हैं। हार जीत के बाद जिसे पैसा देना हो अथवा लेना हो, यह काम हमारे अलग लड़के करते हैं जिसका पूरा हिसाब किताब रजिस्टर में अंकित है। आज तक हुए मेचों में ऑनलाइन सट्टे के जितना भी लेनदेन हुआ, उसका हिसाब किताब मंगलौर रुड़की क्षेत्र का है जिसकी वसूली एवं देनदारी का अलग से हिसाब इन सटोरियों के लड़के मंगलौर रुड़की में करते हैं। इस कारण से इन सटोरियों द्वारा जो भी रुपये जीते गए है, वे सब इनके मंगलोर और मुजफ्फरनगर वाले लड़को के पास होते है। इन सभी सटोरियों के वसूली वालों के नाम प्राप्त कर लिए हैं जिन पर भविष्य में कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में मसरूर अख्तर पुत्र कमर अख्तर पता मोहल्ला किला मंगलौर, दिलशाद पुत्र अफजल पता पठानपुरा मंगलौर, नावेद पुत्र ताजिम पता मोहल्ला किला मंगलौर, शाहनवाज पुत्र शाहिद पता गांव निर्धना चरथावल मुजफ्फरनगर, सलमान पुत्र इकराम पता चरथावल कुरैशरा उत्तर प्रदेश, शाहनवाज पुत्र मोहम्मद उमर पता जड़ौदा मुजफ्फरनगर व अमीर आजम पुत्र जहीर हसन पता मोहल्ला मालनपूरा जनपद हरिद्वार शामिल है। जिनसे 23 मोबाइल फोन, LCD TV, 1 कैलकुलेटर, 43 हजार रुपये नकद व 04 रजिस्टर 31 पेज बरामद किए गए है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like