पृथक जिले की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे क्षेत्रवासियों को कांग्रेस का समर्थन

Please Share

-कृष्णपाल रावत

बड़कोट: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह रविवार को बड़कोट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय में “यमुनोत्री पृथक जनपद संघर्ष समिति रवांई” के बैनर तले पृथक यमुनोत्री जनपद की मांग को लेकर भूख हड़ताल में बैठे क्षेत्रवासियों का समर्थन किया। बता दें कि, 15 अगस्त से ये क्षेत्रवासी यमुनोत्री को अलग जनपद बनाने की मांग को लेकर यहाँ पर बैठे हैं।

इस दौरान प्रीतम सिंह ने भूख हड़ताल पर बैठे अटल सिंह असवाल, भरत चौहान, शक्ति प्रसाद डोभाल, प्रेम सिंह, भोला नौटियाल, चंडीप्रसाद व अन्य का माल्यार्पण किया। इसके अलावा यहाँ विधायक पुरोला राजकुमार ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष संजय डोभाल, प्रदेश सचिव गिरीश पुनेड़ा, जिलाध्यक्ष  राजेन्द्र राणा, पूर्व जि.प. अध्यक्ष सकल चंद रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष अतोल रावत समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like