पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का निधन

Please Share

कोलकाता: पूर्व लोकसभा अध्‍यक्ष्‍ा सोमनाथ चटर्जी का लंबी बिमारी के चलते 89 साल में निधन हो गया।सोमवार को उन्होंने कोलकाता के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। अपने राजनीतिक जीवन में 10 बार  सांसद रहे चटर्जी को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे कुछ दिन से कोलकाता के एक अस्‍पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। बता दें कि चटर्जी 2004 से 2009 तक लोकसभा अध्यक्ष रहे हैं। सोमनाथ चटर्जी को किडनी संबंधी परेशानी होने के बाद 10 अगस्‍त को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले तबीयत बिगड़ने पर 28 जून को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत में बाद में सुधार होने पर उन्‍हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद उनकी तबीयत 10 अगस्‍त को अचानक फिर बिगड़ी जिसे कारण उन्‍हें दोबारा अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

सोमनाथ चटर्जी का जन्म 25 जुलाई 1929 को हुआ था। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी मशहूर वकील निर्मल चंद्र चटर्जी के बेटे हैं। निर्मल चंद्र अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष भी थे। सोमनाथ चटर्जी ने सीपीएम के साथ राजनीतिक करियर की शुरुआत 1968 में की और 2008 तक इस पार्टी से जुड़े रहे। 1971 में वह पहली बार सांसद चुने गए और इसके बाद राजनीति में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। चटर्जी 10 बार लोकसभा सदस्य के रूप में चुने गए। वह 2004 से 2009 तक लोकसभा के स्पीकर रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like