पूर्व विधायक को विधानसभा लॉबी तक भी नहीं जाने देने को लेकर उपाध्याय ने बताया नियम विरूद्ध

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा का चार दिवसीय मानसून सत्र आज से शुरू हुआ। इस दौरान मंगलवार को किशोर उपाध्याय को विधानसभा में घुसने से रोक दिया गया। विधानसभा में जाने से रोकने पर भड़के किशोर उपाध्याय  मुख्य गेट से अंदर पहुंचे, लेकिन मुख्य भवन में प्रवेश से पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

जानकारी के मुताबिक, विधानसभा सत्र में वनाधिकार आंदोलन से संबंधित पत्रावली को वे सभी 57 विधायकों को देने गये थे। इस दौरान उन्हें विधानसभा गेट पर ही पुलिस द्वारा रोका गया। किशोर उपाध्याय को विधानसभा में हिरासत में लिया गया, जिसके बाद उनके सहयोगियों को नेहरू कॉलोनी थाने ले जाया गया।

उपाध्याय ने कहा कि, वे सभी विधायकों को वनाधिकार का पत्र देने जाना चाहते थे, वे विधानसभा के अंदर, लॉबी तक जाने को भी कहा रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक को इतना भी अधिकार ये सरकार नहीं दे सकती।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like